💥 *'हर गरीब को मिलेंगे सालाना 72 हजार रुपये': राहुल गांधी*
Seemanchalkhabar
💰 कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि अगले चुनाव में अगर उनकी पार्टी की सरकार बनी तो वह देश से गरीबी मिटाने की दिशा में बड़े पैमाने पर काम करेगी.
😃 इसके लिए उनकी सरकार न्यूनतम आय गारंटी योजना शुरू करेगी जिसके तहत गरीब परिवारों को सालाना 72 हजार रुपये की वित्तीय मदद दी जाएगी. इस योजना का लाभ उन परिवारों को मिलेगा जिनकी मासिक आय 12 हजार रुपये से कम होगी.
🧐 साथ ही इस योजना के तहत गरीब परिवारों की वित्तीय मदद तय अनुपात में की जाएगी. जैसे किसी परिवार की मासिक आय 6,000 रुपये है तो सरकार की तरफ से उसके खाते में 6,000 रुपये डाले जाएंगे. जब उसकी आय 12 हजार रुपये के पार हो जाएगी तो उसे इस योजना का लाभ मिलना भी बंद हो जाएगा.
🤔 उन्होंने यह भी कहा, ‘यह पैसा सीधे उनके बैंक खातों में डाला जाएगा. इससे देश के करीब पांच करोड़ परिवारों और 25 करोड़ लोगों को फायदा पहुंचेगा. राहुल गांधी ने कहा कि यह योजना कुछ अर्थशास्त्रियों की मदद से तैयार की गई है.

0 Comments
Post a Comment