⚡ *_पुलवामा आतंकी हमला: CRPF के 42 जवान शहीद_*

_seemanchalkhabar_


😔 जम्मू-कश्मीर में 20 साल में सबसे बड़ा आतंकी हमला हुआ है. पुलवामा में गुरुवार को अवंतीपोरा के गोरीपोरा इलाके में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकियों ने IED से हमला किया. इस आतंकी हमले में अब तक 42 जवान शहीद हो गए हैं.
For more information download aur mobile Aap in Play store 👇

https://bit.ly/seemanchalkhabar

👉 सीआरपीएफ के जिस काफिले पर हमला हुआ उसमें 2500 जवान शामिल थे. करीब 2500 जवान अलग-अलग बसों से जा रहे थे. तभी जैश-ए- मोहम्मद के आतंकी ने स्कॉर्पियो से सीआरपीएफ के काफिले में से एक बस में टक्कर मार दी. इस कार में 350 किलो विस्फोटक रखा गया था.

💥 धमाका इतना जबरदस्त था कि बस के परखच्चे उड़ गए. हमले में करीब 350 किलो IED (Improvised Explosive Device) का इस्तेमाल हुआ.

📍 हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश-ए- मोहम्मद ने ली है. पुलिस ने आत्मघाती हमला करने वाली कार को चलाने वाले आतंकवादी की पहचान पुलवामा के काकापोरा के रहने वाले आदिल अहमद के तौर पर की है.

🚨 जानकारी के मुताबिक, करीब एक हफ्ते पहले खुफिया एजेंसी ने हमले को लेकर अलर्ट जारी किया था.

👉 आज सुबह सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमिटी (CCS) की अहम बैठक होगी. इस बैठक में कई अहम और कड़े फैसले लिए जा सकते हैं.
************************************************************************************

● जम्मू कश्मीर के पुलवामा में बड़ा आतंकी हमला, CRPF के 40 जवान शहीद, आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली जिम्मेदारी.

● पुलवामा आतंकी हमला: सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमिटी की बैठक आज, कड़े फैसले कर सकती है सरकार.

● आज PM मोदी दिखाएंगे 'वंदे भारत एक्सप्रेस' को हरी झंडी, दिल्ली से बनारस का सफर अब सिर्फ 8 घंटे में.

● संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव ने की पुलवामा आतंकी हमले की निंदा, कहा - दोषियों को सजा मिले.

● ईरान में फिदायीन हमला, 27 रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स की मौत.

● गठबंधन के लिए CM देवेंद्र फडणवीस ने 'मातोश्री' में की उद्धव ठाकरे से बात

● मध्यप्रदेश से हथियारों की दिल्ली में सप्लाई, 107 पिस्टल बरामद.

● रणवीर सिंह की 'गली बॉय' का धमाल, पहले दिन कमाए 12 से 15 करोड़ करोड़.

● कंगना रनौत की जिंदगी पर बनेगी फिल्म, खुद ही संभालेगी डायरेक्शन का जिम्मा.