💥 *ब्रेकिंग! नहीं रहीं पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज!*
*seemanchal | Breaking*
⚡ पूर्व विदेश मंत्री एवं भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज का मंगलवार रात निधन हो गया, वह 67 वर्ष की थीं.
📍 जानकारी के मुताबिक, सुषमा स्वराज को रात करीब साढ़े नौ बजे के करीब अस्पताल लाया गया. एम्स के चिकित्सकों के अनुसार दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ.
💐 आज दोपहर करीब तीन बजे लोधी रोड पर सुषमा स्वराज का अंतिम संस्कार होगा.
Contact us
Harmainraza1@gmail.com
👉 *सुषमा स्वराज का सियासी सफर*
● सुषमा स्वराज का जन्म 14 फरवरी 1953 को हरियाणा (तब पंजाब) में हुआ था. सुषमा स्वाराज कॉलेज के दिन से ही भाषण देने के कला में माहिर थीं. और काफी कम उम्र में ही ABVP से जुड़ गई थीं.
● सुषमा स्वराज का जन्म 14 फरवरी 1953 को हरियाणा (तब पंजाब) में हुआ था. सुषमा स्वाराज कॉलेज के दिन से ही भाषण देने के कला में माहिर थीं. और काफी कम उम्र में ही ABVP से जुड़ गई थीं.
● अपातकाल के बाद वो जनता पार्टी की सदस्य बनी. 1977 से 1982 के बीच हरियाणा विधानसभा की सदस्य भी रहीं. उन्होंने 25 साल की उम्र में अंबाला कैंट की सीट पर जीत हासिल की थी.
● 1987 से 90 के दौरान बीजेपी-लोकदल की गठबंधन सरकार में सुषमा स्वराज हरियाणा में शिक्षा मंत्री रहीं. 1990 में उन्हें राज्यसभा का सदस्य बनाया गया.
● 1996 में 13 दिन की वाजपेयी सरकार में सूचना और प्रसारण मंत्री रहीं. 1998 में एक बार फिर से उन्हें वाजपेयी सरकार में दूरसंचार मंत्रालय के अतिरिक्त प्रभार के साथ सूचना एवं प्रसारण मंत्री बनाया गया.
● वे 12 अक्टूबर 1998 को दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं. 3 दिसंबर 1998 को विधानसभा से इस्तीफा देकर वो एक बार फिर से राष्ट्रीय राजनीति में आ गईं.
● सुषमा 2000 में उत्तरप्रदेश से राज्यसभा पहुंचीं. 2003 में उन्हें स्वास्थ्य, परिवार कल्याण और संसदीय मामलों में मंत्री बनाया गया. वो इस पद पर 2004 तक बनी रहीं.'
● 15वीं लोकसभा में उन्हें लालकृष्ण आडवाणी की जगह विपक्ष का नेता बनाया गया. 2014-19 में मोदी सरकार की जीत के बाद उन्हें भारत की पहली महिला विदेश मंत्री बनाया गया.
● लेकिन 2019 में मोदी सरकार 2 में उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से किसी भी पद को लेने से इनकार कर दिया था.

0 Comments
Post a Comment