⚡ *_Seemanchal_ Khabar News Bulletin_*


●नई दिल्ली - 34 साल बाद इंसाफ: 1984 दंगा केस में सजा का एलान, दो सिखों की हत्या मामले में एक को फांसी दूसरे को उम्रकैद.

●नई दिल्ली - विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का बड़ा एलान, नहीं लड़ेंगी 2019 का आम चुनाव.

●महाराष्ट्र - वर्धा में सेना के डिपो में धमाका, 6 की मौत और 10 जख्मी.

●नई दिल्ली - CBI Vs CBI: CVC की रिपोर्ट और आलोक वर्मा का जवाब 'लीक' होने से CJI नाराज, वर्मा के वकील को लगाई फटकार.

●नई दिल्ली - सीएम केजरीवाल पर सचिवालय के अंदर मिर्ची पाउडर से हमला, BJP बोली- खुद करवाते हैं हमला.

●छत्तीसगढ़ - कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की शिकायत, कहा- नतीजों को प्रभावित करने की हो रही कोशिश.

●जम्मू-कश्मीर - शोपियां में सुरक्षाबलों ने 4 आतंकियों को मार गिराया, एक जवान शहीद, 3 घायल.

●नई दिल्ली - अमित शाह बोले- संवैधानिक तरीके से ही बनेगा राम मंदिर.

●नई दिल्ली - सरकार-RBI में टला टकराव, 9 घंटे लंबी चली बैठक में विशेषज्ञ समिति बनाने पर सहमति.

●भोपाल - शिवराज के गढ़ बुधनी में कमलनाथ बोले- कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए बेताब हूं.

●कोलकाता - नायडू से मुलाकात के बाद बोली ममता, हम सब हैं महागठबंधन का चेहरा.

●राजस्थान चुनाव 2018 - चुनावी समर में इस बार कांग्रेस से 27 तो बीजेपी के 23 महिला उम्मीदवार.

●मिजोरम - राहुल गांधी ने किया चुनावी आगाज, कहा- BJP-RSS जानते हैं कि वे 2019 में नहीं जीतेंगे.

●हैदराबाद - ओवैसी का बड़ा आरोप, कांग्रेस ने रैली नहीं करने के लिए दिया 25 लाख रुपये का ऑफर.

●India vs Australia - कल से गाबा में टी20 मुकाबले से शुरु होने जा रही है भारत और ऑस्ट्रेलिया की बड़ी सीरीज़.

●मुंबई - मेहंदी से लेकर सिंदूर लगाने तक, दीपिका और रणवीर की शादी की तस्वीरें सोशल मिडिया पर वायरल.