तालीम को खत्म कर रही भाजपा हुकूमत : सांसद
किशनगंज। बड़ी जद्दोजहद के बाद अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की शाखा किशनगंज लाया गया। लेकिन अफसोस इस बात का है कि बीजेपी की हुकूमत ने इसे आज तक फंड नहीं दिया। आज केन्द्र की मौजूदा भाजपा सरकार के द्वारा तालीम को खत्म करने की कोशिश किया जा रहा है। जिसका नतीजा है कि तत्कालीन यूपीए सरकार के समय अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को जो 137 करोड़ रुपये मंजूरी दी गई थी उस रुपये को मौजूदा सरकार ने आजतक रिलीज नहीं किया है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान शनिवार शाम को सांसद मौलाना असरारूल हक कासमी ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय दामलबाड़ी में एक सभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जोरदार हमला किया।
0 Comments
Post a Comment