चोरी कांड के फरार वारंटी के घर कुर्की-जब्ती

किशनगंज। दिघलबैंक थाना क्षेत्र अंतर्गत बलुवाडांगी निवासी मंजर आलम उर्फ मनेरुल पिता मोहम्मद अलफान के घर रविवार को कुर्की-जब्ती की गई। दिघलबैंक थाने की पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई एसडीएम कोर्ट के निर्देश पर की गई। मौके पर तैनात एएसआइ संजय ¨सह ने बताया कि आरोपित के विरूद्ध कांड संख्या 114/17 दर्ज की गई थी। जिसमें आवेदनकर्ता कपड़ा व्यवसायी अमरनाथ चौधरी व लक्ष्मी चौधरी ने के दुकान में चोरी करने का आरोप लगाया गया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया था। लेकिन वह काफी दिनों से फरार चल रहा था। एसडीएम कोर्ट के निर्देशानुसार की गई कुर्की जब्ती में घर के टीन, छप्पड़, बांस, बर्तन आदि समानों को जब्त कर दिघलबैंक थाना ले जाया गया। कार्रवाई में एसआइ सत्येन्द्र नारायण ¨सह, एएसआइ संजय ¨सह व सशस्त्र पुलिस बल व ग्रामीण पुलिस शामिल थे।