💥 *_'न भूलेंगे न माफ करेंगे', इसका बदला लेकर रहेंगे: पुलवामा हमले पर सीआरपीएफ_*

_*seemanchalkhabar*_

🔥 पुलवामा हमले पर सीआरपीएफ ने साफ कर दिया है कि जवानों की शहादत यूं तो जाया नहीं होगी, बल्कि इस बड़े हमले को अंजाम देने वालों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा.

⚔ सीआरपीएफ ने ट्वीट कर कहा, 'न भूलेंगे, न माफ करेंगे : हम पुलवामा हमले के अपने जवानों को सैल्‍यूट करते हैं और शहीद भाइयों के परिवारों के साथ खड़े हैं. इस जघन्‍य हमले का बदला लिया जाएगा.'

⚡ दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी साफ़ कह दिया है कि, 'सुरक्षा बलों को आगे की कार्रवाई के लिए, समय क्या हो, स्थान क्या हो और स्वरूप कैसा हो, यह तय करने के लिए पूरी इजाजत दे दी गई है.'

👉 इस हमले के बाद देशभर में पाकिस्‍तान के प्रति गुस्‍सा फूट पड़ा है.