⚡ *_Seemanchal_ News Bulletin_*


●अमृतसर - निरंकारी भवन में दो लोगों ने फेंका ग्रेनेड, 3 की मौत, 15 लोग घायल.

●महाराष्ट्र - मराठा आरक्षण का रास्ता साफ, सीएम फडणवीस बोले- मिलेगा अलग से रिजर्वेशन.

●राजस्थान - कांग्रेस ने जारी की तीसरी लिस्ट, तीन उम्मीदवार बदले गए, 18 में 5 टिकट गठबंधन को.

●नई दिल्ली - मोदी सरकार-आरबीआई में बढ़ी तकरार, गडकरी ने कहा- इनके कारण प्रोजेक्ट फंडिंग में होती है दिक्कत.

●जम्मू कश्मीर - जम्मू-कश्मीर के सोपियां में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया, हथियार और गोला-बारूद बरामद.

●पुणे - भीमा कोरेगांव हिंसा मामला : पुणे की सत्र अदालत ने वरवर राव को 26 नवंबर तक पुलिस कस्‍टडी में भेजा.

●हरियाणा - रेप के लिए महिलाओं को 'जिम्मेदार' बताने के बाद पलटे खट्टर, कहा- जांच रिपोर्ट में ऐसी बातें आती हैं.

●छत्तीसगढ़ - राहुल गांधी की पीएम मोदी को चुनौती, कहा- मुझसे 15 मिनट राफेल सौदे पर बहस कर के दिखाएं.

●छत्तीसगढ़ - कांग्रेस पर मोदी का बड़ा हमला, बोले- सत्ता के जरिए सिर्फ एक परिवार को फायदा हुआ, देश को नहीं.

●प्रयागराज - राम मंदिर पर बदले BJP नेताओं के बोल, डिप्टी सीएम मौर्य बोले- मंदिर बनने तक चैन से नहीं बैठेंगे.

●हरिद्वार - रामदेव के बदले बोल, पहले कहा मंदिर बनाने का यह उपयुक्त समय, अब बोले इसे मुद्दा न बनाएं.

●ओडिशा - विधानसभा ने स्वीकार की पत्रकार मित्रा की माफी, हटाया विशेषाधिकार हनन का आरोप.

●दिल्ली - मुख्य सचिव अंशु प्रकाश का तबादला, सीएम ऑफिस में मारपीट कांड के बाद से सुर्खियों में थे.

●नई दिल्ली - रवि शास्त्री बोले, 'विदेश में कोई टीम नहीं कर रही अच्छा प्रदर्शन तो सिर्फ टीम इंडिया पर ही निशाना क्यों'.

●मुंबई - शादी के बाद मुंबई लौटे रणवीर-दीपिका, एयरपोर्ट पर लोगों ने दी खूब बधाईयां.

●मुंबई - नेहा धूपिया ने दिया बेटी को जन्म, 6 महीने पहले एक्टर अंगद बेदी के संग हुई थी शादी.