🌞 *_Seemanchal_ Khabar_Morning News_*

▪अमृतसर - NIA ने अमृतसर के निरंकारी भवन का दौरा किया, हमले के पीछे ISI या खालिस्तानी आतंकियों का हो सकता है हाथ.

▪मुंबई - मराठा समाज को मिलेगा आरक्षण, महाराष्ट्र कैबिनेट ने फैसले पर लगाई मुहर.

▪छत्तीसगढ़ चुनाव - प्रचार थमा, दूसरे चरण के लिए 72 सीटों पर मंगलवार को डाले जाएंगे वोट.

▪जम्मू-कश्मीर - पुलवामा में CRPF कैंप पर जैश आतंकियों का हमला, एक जवान शहीद.

▪छत्तीसगढ़ - PM मोदी ने सीताराम केसरी को बताया 'दलित', कांग्रेस बोली- झूठ बोलना PM की आदत, आडवाणी के बारे में बताएं.

▪राजस्थान चुनाव - BJP की चौथी लिस्ट जारी, कुछ घंटे पहले पार्टी में शामिल हुईं कांग्रेस की बागी को भी टिकट.

▪नई दिल्ली - जानबूझकर कर्ज नहीं चुकाने वालों के नाम उजागर करे पीएमओ और आरबीआईः सूचना आयोग

▪छत्तीसगढ़ - चुनाव से पहले सुकमा में नक्सली हमला, एक जवान शहीद, दो घायल.

▪नई दिल्ली - PM मोदी बोले, MP में कांग्रेस गाय माता का गौरवगान करती है और केरल में काटकर खाती है.

▪वॉशिंगटन - पाकिस्तान अमेरिका के लिए कुछ नहीं करता, इसलिए रोकी करोड़ों डॉलर की मदद : ट्रंप

▪नई दिल्ली - सेना में बड़े बदलाव की योजना : ब्रिगेडियर और मेजर जनरल के पद और पे हो सकते हैं एक समान.

▪नई दिल्ली - मोदी सरकार-आरबीआई में बढ़ी तकरार, गडकरी ने कहा- इनके कारण प्रोजेक्ट फंडिंग में होती है दिक्कत.

▪नई दिल्ली - सरकारी बैंकों को जोरदार झटका, तीन महीनों में घाटा 3.5 गुना बढ़ा.

▪मुंबई - कभी लाखों दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस नफीसा अली ने फैंस को बताई बुरी खबर, हुआ कैंसर.