*जामनीगुड़ी मदरसा की नई कमिटी की बैठक हुई स्थगित*

*ठाकुरगंज__________* बिहार मदरसा बोर्ड के निर्देश पर मदरसा नम्बर 601 मे मदरसा नुरुल इस्लाम जामनीगुड़ी के प्रांगण में शौकत अली की अध्यक्षता में नई कमिटी की बैठक का किया गाया आयोजन, बैठक के दौरान शौकत अली मौजूद लोगो को संबोधित करते हुए कहां की मदरसा के विधि व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए मदरसा कमिटी का बहुत अहम हिस्सा होता है। मदरसा का रख-रखाव एवं शिक्षकों का वेतन भुगतान के साथ-साथ हिसाब-किताब कमिटी के द्वारा ही होता है जिस वजह से उक्त मदरसा की कमिटी की गठन शीघ्र होनी चाहिए। सनद है कि विगत कई महीनों से उक्त मदरसा की नई कमिट का गठन नही होने के सबब मदरसा की विधि-व्यवस्था काफी चर्मा गई हैं। जिस कारण प्रधान मौलवी एवं ग्रामीणों ने इसकी लिखित सूचना मदरसा बोर्ड को दी थी जिसके आलोक मे बिहार मदरसा बोर्ड ने मामले को संज्ञान में लेते हुए नई कमिटी की गठन करने का आदेश दिया हैं। आदेशानुसार आज मदरसा के पोषक क्षेत्र के अधीन सभी जिम्मेदार लोगो के साथ एक बैठक बुलाई गई थी, बैठक के दौरान एक दुसरे से ना इत्तेफाकी के वजह से आज नई कमिटी की तस्कील नही हो पाई।दुबारा कमिटी की तस्कील को लेकर अगली बैठक अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई। इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि शौकत अली, समिति शाहनवाज(कल्लू), मो नदीम, आरफीन के इलावे मदरसा के सभी शिक्षक एवं सेकड़ों की संख्या मे ग्रामीण उपस्थित थे।