बेचे जाएंगे शत्रु संपत्ति के 3 हजार करोड़ रुपये के शयेर
सरकार अपने पास शत्रु संपत्ति के तौर पर दर्ज 996 कंपनियों के करीब साढे़ छह करोड़ शेयर बेचेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को बुलाई गई कैबिनेट बैठक में इन शेयरों को बेचने की प्रक्रिया को मंजूरी दी गई।
इन शेयरों की मौजूदा कीमत लगभग 3000 करोड़ रुपये है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि 996 कंपनियों के 20,323 शेयरधारकों के 6,50,75,877 शेयर सरकार के भारत में शत्रु संपत्ति अभिरक्षक (सेपी) के कब्जे में हैं।
इनमें से 588 कंपनियां अभी सक्रिय हैं। इन शेयरों की बिक्री से उगाहे गए धन का इस्तेमाल विकास और सामाजिक कार्यों में होगा। इनकी बिक्री का काम वित्त मंत्रालय के निवेश व पब्लिक एसेट मैनेजमेंट विभाग की देखरेख में किया जाएगा।
0 Comments
Post a Comment