🤔 *_तो क्या अब शिमला का नाम होगा 'श्यामला'?_*

*_SEEMANCHAL_ I Update_*

इलाहबाद के बाद अब हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के नाम को भी बदला जा सकता है. हिमाचल प्रदेश की सरकार नाम में बदलाव के बारे में सोच रही है. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने एक कार्यक्रम में कहा कि अंग्रेजों के आने से पहले शिमला का नाम श्यामला था और पुराने नाम को वापस लाने के लिए हिमाचल प्रदेश की सरकार लोगों से राय लेगी.
*__________________*
👉 *_'आज़ाद हिंद सरकार' की 75वीं वर्षगांठ आज_*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'आज़ाद हिंद सरकार' की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर रविवार को लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। दरअसल, आज ही के दिन नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने 1943 में सिंगापुर में 'आज़ाद हिंद सरकार' की स्थापना की थी। गौरतलब है कि सामान्यतया देश के प्रधानमंत्री 15 अगस्त को लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं।

👍