👮♂'नैशनल पुलिस डे', जानें इसका इतिहास_
_SEEMANCHAL_ I _UPDATE_
नैशनल पुलिस डे पर पीएम मोदी ने नैशनल पुलिस मेमोरियल का उद्घाटन किया. देश में हर साल 21 अक्टूबर को नैशनल पुलिस डे मनाया जाता है. आइए जानते हैं कि इस दिन को मनाने के पीछे क्या कारण और इतिहास है...
🤔 *_क्यों मनाया जाता है 'नैशनल पुलिस डे'?_*
1959 में चीन से लगी हमारी सीमा की रक्षा करते हुए 21 अक्टूबर को 10 पुलिसकर्मियों ने सर्वोच्च बलिदान दिया था. उस हमले में हमारे 10 वीर पुलिसकर्मी शहीद हो गए जबकि सात अन्य घायल हुए. सात घायल पुलिसकर्मियों को चीनी सैनिक बंदी बनाकर ले गए जबकि बाकी अन्य पुलिसकर्मी वहां से निकलने में कामयाब रहे. उन पुलिसकर्मियों का अंतिम संस्कार हॉट स्प्रिंग्स में पूरे पुलिस सम्मान के साथ हुआ.
उन पुलिसकर्मियों के बलिदान के सम्मान में ही हर साल 21 अक्टूबर को नैशनल पुलिस डे या पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है.

0 Comments
Post a Comment