वर्षीय नाबालिग से सरपंच पुत्र मुफस्सीर ने किया जबरन बलात्कार , गर्भवति के पश्चात शादी का प्रलोभन देकर किया गर्भपात
----------------------------------------
वायरल न्यूज:- पोठिया प्रखंड अन्तर्गत बुढ़नई पंचायत स्थित डाॅगीबस्ती निवासी नेबुवा का 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री जहाना बेगम ने दिनांक 01 अक्टूबर 2018 को S P किशनगंज को एक आवेदन देकर पिछले पाँच माह से लगातार  बलात्कार करने तथा गर्भवति हो जाने के बाद शादी करने का झाँसा देकर गर्भपात कर देने व शादी से इंकार करने पर न्याय की गुहार लगाई है।
S P किशनगंज को दिये गये आवेदन के आधार पर बताया जाता है कि बुढ़नई पंचायत स्थित कासीबाड़ी निवासी सरपंच के पुत्र मुफस्सीर ने पाँच माह पुर्व अपने नाना नानी के घर डाॅगीबस्ती गया था। तभी घुमते घुमते पिड़िता के घर जाकर माता/ पिता के गैर मौजूदगी में हाल चाल पूछ कर पानी पिने का इच्छा जाहिर किया था। जैसे ही पानी का ग्लास लाने पिड़िता ने घर में घुसी तो कामवासना के भावना में पिछे पिछे मुफस्सीर घर में घुस कर भय दिखाकर पिड़िता के इच्छा के विरुद्ध जबरन बलात्कार किया था। जब पिड़िता ने माता/ पिता व समाज को घटना की बातें जानकारी देना चाहा तो मुफस्सीर ने शादी कर लेने का वादा कर लिया। शादी की वादा को सही मान कर पिड़िता ने किसी से शिकायत नहीं की। इसी तरह लगातार पाँच माह तक शादी का झाँसा देकर पिड़िता के साथ बलात्कार करते रहे। इसी दौरान पिड़िता गर्भवति हो गई और शादी करने हेतु मुफस्सीर पर दबाव डालने लगी। जिसपर मुफस्सीर ने आज कल का बहाना बाजी करते रहा। गत एक सप्ताह पुर्व पिड़िता के माता पिता ने इसकी शिकायत सरपंच पति अर्थात मुफस्सीर के पिता सुलतान से किया और सुलतान ने अपने पुत्र मुफस्सीर से शादी करा देने का आश्वासन दिया। इसी दौरान दिनांक 24 सितम्बर 2018 को डाॅगीबस्ती निवासी मो0 नसीर उर्फ पिंटु पिता सईदुर रहमान एंव मो0 काबुल पिता निसाबु दोनों ने पिड़िता के घर जाकर कहा कि शादी के लिए दोनों माँ बेटी को हम लोगों के साथ जाने बोला। उन लोगों के बातों में आकर पिड़िता और माता साहरुन निशा ने उन लोगों के साथ मुफस्सीर का घर कासीबाड़ी पहुँचे। जहाँ एक कमरे में बंद कर सुलतान, पिंटु, काबुल एंव मुफस्सीर ने एक स्वर में कहा कि शादी से पहले गर्भपात कराना होगा। तभी निकाह जायज होगा। पिड़िता ने बच्चा गिराने से इंकार करने पर सुलतान ने जोर जबड़दस्ती पिड़िता के मुँह में दवाई डाल कर पानी पिला दिया। जिससे थोड़े ही देर बाद पिड़िता को काफी दर्द होने लगी। तत्पश्चात उन्हें उठाकर किसी डाॅक्टर खाना में लेजा कर गर्भपात करा दिया।जब होस आई  तो वे अपने आपको एक बंद कमरे में पाई। फिर उक्त सभी लोगों ने कहा कि जबतक गर्भपात का सबुत नहीं मिट जाता तबतक शादी नहीं हो सकती है। पिड़िता ने उनके विरुद्ध साजिश को समझ कर निराश हो गई और मौका पाकर किसी तरह जान बचाते हुए भाग कर पुनः घर लौटी। वहीं दिनांक 01 अक्टूबर 2018 को पिड़िता ने अपनी आप विती कहानी जैसे जबरन बलात्कार करने, शादी का झाँसा देकर बार बार बलात्कार करने व चुप रखने, गर्भवति कर गर्भपात कराने का आरोप लगाते हुए S P किशनगंज को एक आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
बताते चलें कि सुलतान वर्तमान में बुढ़नई पंचायत का सरपंच प्रतिनिधि है औरह मो0 नसीर उर्फ पिंटु वर्ष 2016 में इसी पंचायत से मुखिया प्रतियाशी रहा है।
जबकि पाँच छ; दिन पुर्व उक्त पिड़िता और फिरोज उर्फ कमतिया का फोटो सहित बलात्कार करने का मामला Whatapp तथा Facebook में एक न्यूज वायरल हुआ था। हलाॅकि पिड़िता जहाना बेगम ने कमतिया पर वायरल आरोप को बेबुनियाद और मुफस्सीर पर आरोप सत्य बताया है। बहरहाल पुलिस अनुसंधान के बाद ही सच्चाई पता चलेगा।