हाल में ही 11865 पदों पर निकाली गई बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा रद्द कर दी गई है। केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा सिपाही के 9900 और फायरमैन के 1965 पदों के लिए विज्ञापन निकाला गया था। दोनों पदों के लिए 10 लाख 80 हजार के करीब आवेदन आये थे। अब सरकार ने इसे रद्द करने का फैसला लिया है। सूत्रों के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया के नियमों में बदलाव हो सकते हैं। ऐसे में इसे रद्द करना का निर्णय लिया गया है। इस भर्ती की लिखित परीक्षा 25 नवम्बर और 2 दिसम्बर को होनी थी।