कटिहार में पेड़ से गिरने पर व्यक्ति की मौत–

कटिहार में पेड़ से गिरने की वजह से घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई है. मृतक तौहीद आलम के परिजनों का आरोप है कि रेलवे अधिकारी धनंजय वर्मा ने उनकी दो दिन की मजदूरी रोक रखी थी. मजदूरी देने के बदले उन्होंने बड़े पेड़ की कटाई करने की बात कही. उसे मजदूरी देने के लालच में जबरन पेड़ पर चढ़ा दिया. मृतक सहायक थाना क्षेत्र के बुधु चौक के पास रहता था. परिजन रेलवे अधिकारी पर आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग कर रहे हैं.(सुब्रत की रिपोर्ट)