बीमार बेटे के लिए बूढ़ी मां की अपील
दिघलबैंक प्रखंड के सद्दाम हुसैन न चलने के काबिल है और न ही आराम से बैठ सकते हैं। छत से गिरने के बाद सद्दाम बेहाल है। तालबाड़ी के सद्दाम हुसैन के पास उतने पैसे नहीं है कि अपना इलाज करा पाए। डॉक्टरों के मुताबिक रीढ़ और क़मर में फ्रैक्चर है। इलाज में लाख रुपए से ज्यादा खर्च आएगा। उनके घर का सारा खर्च सद्दाम के भरोसे चलता था, अब सद्दाम किसी लायक नहीं है। सद्दाम की बीमारी की वजह से घर में तंगी का आलम है। पिता का साया 10 साल पहले उनके सिर से उठ चुका है। घर में चार भाई बहन है और बुजुर्ग मां है। एक बूढ़ी मां की अपील है कि आप सभी लोग सद्दाम को उनके पैरों पर खड़ा करने में मदद करें जिनके पीछे कई ज़िन्दगी भी है। उम्मीद है आप लोग 100/50 रुपए दान कर इलाज करने में मदद करेंगे #Help #Donate
0 Comments
Post a Comment