📣 *_जल्द ही बंद हो जाएगा आपका ATM कार्ड!_*

Seemanchalkhabar

😳 RBI द्वारा जारी निर्देश के अनुसार 1 जनवरी 2019 से आपका एटीएम कार्ड काम करना बंद कर देगा..

⚡ RBI के मुताबिक निजी और सराकरी बैंकों के सभी मैग्नेटिक स्ट्राइप कार्ड 31 दिसंबर 2018 के बाद काम करना बंद कर देंगे.

🤔 मौजूदा समय में देश के भीतर दो तरह के एटीएम कार्ड का प्रयोग किया जाता है. जिनमें से एक मैग्नेटिक स्ट्राइप वाला और दूसरा EVM चिप वाला कार्ड है.

👌 RBI ने देश में सभी मैग्नेटिक स्ट्राइप एटीएम कार्ड को चिप वाले कार्ड से बदले जाने को लेकर निर्देश जारी किए हैं..

🧐 *_EVM है ज्यादा सुरक्षित!_*

आरबीआई के मुताबिक़ EVM चिप वाले कार्ड मैग्नेटिक स्ट्राइप कार्ड ज्यादा सुरक्षित हैं. चिप कार्ड में डाटा चोरी होने की आशंका नहीं है. चिप कार्ड में उपभोक्ता से जुड़ी सभी जानकारी होने के कारण इसे कॉपी नहीं किया जा सकता.

👨‍💻 नए EVM कार्ड के लिए आप ऑनलाईन या अपनी बैंक शाखा में जाकर अप्लाई कर सकते हैं.


नई दिल्ली। यदि आप देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ग्राहक हैं तो जल्द ही अपना एटीएम कार्ड बदल लें। बैंक ने कहा है कि जो ग्राहक 28 नवंबर तक अपना मैग्नेटिक चिप वाले कार्ड को नहीं बदलते हैं, उनका एटीएम कार्ड ब्लॉक कर दिया जाएगा। इस संबंध में बैंक की ओर से ग्राहकों को एसएमएस भेजकर भी जानकारी दी जा रही है। इस एसएमएस में ग्राहकों से कहा जा रहा है कि वह 28 नवंबर तक अपने मैग्नेटिक चिप वाले कार्ड को बदलकर ईएमवी चिप वाले कार्ड ले लें। बैंक का कहना है एेसा भारतीय रिजर्ब बैंक की ओर से जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार किया जा रहा है। हालांकि, पहले ईएमवी चिप वाले एटीएम कार्ड लेने के लिए 31 दिसंबर 2018 तक का समय दिया गया था।
एेसे बदल सकते हैं ATM कार्ड
एसबीआई की ओर से जारी बयान में मैग्नेटिक चिप वाले कार्ड को बदलने की जानकारी भी दी गई है। एसबीआई के अनुसार ग्राहक अपना पुराना कार्ड बदलने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा ग्राहक बैंक की किसी भी शाखा में जाकर नया कार्ड ले सकते हैं। बैंक शाखा से आप हाथोंहाथ नया एटीएम कार्ड भी ले सकते हैं। आपको बता दें कि बैंक की ओर से फरवरी 2017 से मैग्नेटिक चिप वाले एटीएम कार्ड देने बंद कर दिए गए हैं।
सुरक्षा कारणों से बंद हो रहे हैं पुराने कार्ड

अभी आप जो एटीएम या डेबिट कार्ड इस्तेमाल कर रहे हैं उसके पिछले हिस्से में एक काली पट्टी बनी होती है। इस काली पट्टी को ही मैग्नेटिक चिप कहा जाता है। इस पट्टी में ही ग्राहक के खाते संबंधी पूरी जानकारी होती है। खरीदारी करते समय इस मैग्नेटिक चिप से ही मशीन खाते की जानकारी लेती है। लेकिन अब यह तकनीक पुरानी हो चुकी है। इस कारण मैग्नेटिक स्ट्रिप वाले कारण सुरक्षित नहीं रहे हैं। यही कारण है कि बैंक इन कार्डों को पूरी तरह से बंद करने जा रहे हैं। नए ईएमवी चिप वाले कार्ड में ज्यादा सुरक्षा फीचर हैं। इस कारण इनका डाटा चोरी करना आसान नहीं है।