*_Seemanchal_ Morning News_*
●J&K - राजौरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो पाकिस्तानी घुसपैठिए ढेर, तीन जवान शहीद.

●नई दिल्ली - आजाद हिंद सरकार के 75 साल: लाल किले में पीएम मोदी ने फहराया तिरंगा, कहा- एक परिवार के लिए सपूतों को भुलाया गया.

●अमृतसर रेल हादसा - 41 घंटे बाद भी मेले का आयोजक फरार, मृतकों के परिजन का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन.

●तमिलनाडु - नहीं थम रहा सबरीमाला विवाद, आज भी छह महिलाओं को मंदिर में प्रवेश से रोका.

●जयपुर - राजस्थान में जीका का छठा नया मामला सामने आया, कुल संख्या 123 हुई.

●श्रीनगर - जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में भूकंप के हल्के झटके.

●हैदराबाद - राहुल का बीजेपी पर हमला, कहा- मुकाबला नफरत और प्यार के बीच है.

●नई दिल्ली - सीतारमन की पाकिस्तान को खरी-खरी, कहा- आतंक के खात्मे के लिए काम करते रहेंगे.

●नई दिल्ली - लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का अपने दम पर सत्ता में आना मुश्किल- सलमान खुर्शीद

●शिमला - देश में नाम बदलने की लगी रेस, इलाहाबाद के बाद अब शिमला हो सकता है 'श्यामला'.

●नई दिल्ली - दिल्ली वालों को कल होगी दिक्कतः सोमवार को बंद रहेंगे पेट्रोल पंप.

●महाराष्ट्र - कांग्रेस-एनसीपी की बड़ी बैठक, अशोक चव्हाण बोले- हो सकता है गठबंधन.

●IND vs WI 1st ODI: रोहित-कोहली के तूफान में उड़ा विंडीज, भारत ने दर्ज की बड़ी जीत.

●मुंबई - जन्मों के बंधन में बंधेंगे दीपिका-रणवीर, 14 और 15 नवंबर को पूरी की जाएंगी शादी की रस्में.

👍