☀ *_Seemanchal_ khabar Morning News_*



●नई दिल्ली - सुप्रीम कोर्ट: देशभर में 1 अप्रैल 2020 से भारत स्टेज (बीएस) 4 श्रेणी के वाहनों की बिक्री नहीं होगी

●नई दिल्ली - CBI vs CBI: छुट्टी पर भेजे गए आलोक वर्मा और राकेश अस्थाना, नागेश्वर राव बने अंतरिम निदेशक.

●नई दिल्ली - पीएम मोदी ने किया 'मैं नहीं हम पोर्टल' लॉन्च, कहा- दुनिया चाहती है भारत करे नेतृत्व.

●जम्मू-कश्मीर - सुरक्षा बलों के साथ एनकाउंटर में हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकी ढेर.

●नई दिल्ली - पीएमओ ने CBI विवाद पर लिया बड़ा एक्शन, बड़े अधिकारियों को हटाकर डैमेज कंट्रोल की कोशिश.

●नई दिल्ली - दिवाली पर मोदी सरकार का तोहफा, आशा सहायिकाओं का निरीक्षण शुल्क बढ़ाया.

●भोपाल - मध्य प्रदेश के चुनावी रण में जल्द उतरेंगे पीएम मोदी, 11 बड़ी सभाओं को करेंगे संबोधित.

●छत्तीसगढ़ - पहले चरण के लिए 421 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, 12 नवंबर को होगी वोटिंग.

●मिजोरम विधानसभा चुनाव - कांग्रेस ने जारी की 40 उम्मीदवारों की सूची.

●मुंबई - 2019 लोकसभा चुनाव के बाद भी सत्ता में रहेगी NDA, नरेंद्र मोदी बने रहेंगे पीएम : रामदास अठावले

●मुंबई - शिवाजी महाराज स्मारक की नींव रखने के कार्यक्रम में जा रही नाव डूबी, एक लापता.

●गुजरात - सूरत के हीरा व्यापारी ने कर्मचारियों को फिर दिया बंपर गिफ्ट, दीवाली के तोहफे में दी 600 कारें.

●मुंबई - CM देवेंद्र फडणवीस ने कहा, हिंदुत्व के लिए शिवसेना को बीजेपी के साथ गठबंधन करना होगा.

●IND vs WI , 2nd ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मुकाबला हुआ टाई.

●मुंबई - फैंस के लिए अच्छी खबर, दीवाली के बाद इंडिया वापस लौटेंगे इरफान खान.