Ind vs WI : पारी 272 रनों से जीती टीम इंडिया_*
*_SEEMANCHALKHABAR_ | CRICKET  UPDATE_*
भारत ने सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन वेस्टइंडीज को एक पारी और 272 रनों से हरा दिया. भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट के नुकसान पर 649 रनों पर घोषित कर दी थी. इसके बाद वेस्टइंडीज को पहली पारी में 181 रनों पर ढेर कर उसे फॉलोऑन के लिए बुलाया और दूसरी पारी में वेस्टइंडीज को महज 196 रनों पर समेट कर जीत दर्ज की.
दूसरी पारी में भारत के लिए कुलदीप यादव ने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 57 रन देकर पांच विकेट हासिल किए. यह भारत की टेस्ट में पारी और रन के मामले में सबसे बड़ी जीत है.