पटना: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने पटना में गुरुवार को कहा कि उन्होंने आज तक बिहार को छोड़कर कहीं दूसरी जगह मुख्यमंत्री का अपहरण होते नहीं देखा है. उन्होंने कहा कि (बीजेपी) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अपहरण कर लिया है.
पटना के गांधी मैदान में (भाकपा) द्वारा आयोजित 'भाजपा हराओ-देश बचाओ' रैली में पहुंचे गुलाम नबी आजाद ने नोटबंदी को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि नोटबंदी सरकार का गलत फैसला था. आजाद ने कहा, "नोटबंदी और जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) से देश में बेरोजगारों की संख्या में 35 लाख का इजाफा हो गया."
आजाद ने कहा कि इसी गांधी मैदान में बिहार विधानसभा चुनाव के पूर्व महागठबंधन की रैली में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में नीतीश कुमार के नाम की घोषणा की गई थी, लेकिन उन्होंने अब पाला बदल लिया है. उन्होंने बीजेपी को सत्ता से दूर रखने के लिए विपक्षी दलों से एकजुट होने की अपील की. आजाद ने कहा, "भाजपा विरोधी सभी दलों को एक साथ आना चाहिए जिससे संविधान की रक्षा हो."
:
0 Comments
Post a Comment