🚆 *_अमृतसर: ट्रेन से कटकर 61 की मौत, पंजाब में आज राजकीय शोक_* 

*_SEEMANCHAL_ I UPDATE_* 

पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार की शाम रेल पटरियों पर खड़े लोगों के ट्रेन की चपेट में आने से कम से कम 61 लोगों की मौत हो गई. जबकि 72 अन्य घायल हो गए. दरअसल, अमृतसर के जोड़ा फाटक के पास शुक्रवार शाम दशहरा के मौके पर रावण दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी थी. लोग रेल की पटरियों पर खड़े होकर रावण दहन देख रहे थे, तभी अचानक तेज रफ्तार में ट्रेन आई और सैकड़ों लोगों को कुचलती हुई चली गई. 

ट्रेन जालंधर से अमृतसर आ रही थी तभी जोड़ा फाटक पर यह हादसा हुआ. पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने हादसे की जांच के आदेश दे दिये हैं. इस भयावह हादसे को देखते हुए पंजाब में एक दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया गया है. मौके पर कम से कम 300 लोग मौजूद थे जो पटरियों के निकट एक मैदान में रावण दहन देख रहे थे. 
👍