*_बाइक ने ऑटो को मारी ठोकर, चार घायल_*
*_किशनगंज। पोठिया थाना अंतर्गत किशनगंज-ठाकुरगंज मुख्य सड़क पर छोटा सुहागी के समीप खड़ी ऑटो में में पीछे से बाइक सवार द्वारा ठोकर मारने से चार व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए। जिसे स्थानीय ग्रामीणों की सहयोग से इलाज हेतु रेफरल अस्पताल छत्तरगाछ पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल किशनगंज रेफर कर दिया।_*
*_जानकारी के अनुसार यात्री से भरा ऑटो छत्तरगाछ से तैयबपूर की ओर जा रही थी। छोटा सुहागी गांव के पास पैसेंजर उतारने के लिए ऑटो के रूकी थी। इसी दौरान डांगीबस्ती गांव निवासी वसीम व एहतशाम बाइक से घर लौट रहा था। अचानक सामने ऑटो को रूका हुआ देख कर बाइक चालक हकबका गया और सीधे ऑटो को ठोकर मार दी। दुर्घटना में ऑटो से उतर रहे पैसेंजर छोटा सुहागी गांव निवासी साहेब अंसारी(26) व जहीर अंसारी(28) सहित दोनों बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया। इधर रेफरल अस्पताल छत्तरगाछ के डॉ. शब्बीर अहमद ने बताया कि घायलों में एहतशाम वसीम तथा साहेब अंसारी की कमर व सिर पर गहरी चोट लगी है। जिससे तीनों की स्थिति काफी नाजुक है। जिसे बेहतर इलाज के लिए किशनगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।_
0 Comments
Post a Comment