आर्थिक अपराध ईकाई के एडीजी जितेन्द्र सिंह गंगवार ने बताया कि आम अपराध के मुकाबले साइबर क्राइम काफी तेजी से बढ़ रहा है.
पटना : बिहार साइबर क्राइम रोकने के लिए बिहार पुलिस चुनौतियों से जूझ रही है. साइबर क्राइम के रोकथाम के लिए सोशल मीडिया यूनिट का गठन हो चुका है, लेकिन बिहार पुलिस को इसके लिए योग्य उम्मीदवार ही नहीं मिल रहा है. डीजीपी केएस द्विदी ने कहा है कि आने वाला समय साइबर पुलिसिंग का है. पुलिसकर्मियों को इसके लिए खुद को तैयार करना होगा.
साइबर क्राइम का बढ़ता दायरा बिहार पुलिस के लिए चुनौती बन चुका है. इससे निपटने के लिए पटना के आर्थिक अपराध शाखा में सोमवार से पांच दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम की शुरुआत की गई. साइबर क्राइम सोशल मीडिया यूनिट से जुड़े पुलिस पदाधिकारी पांच दिनों तक एक्सपर्टस से इसकी ट्रेनिंग लेंगे.
आर्थिक अपराध ईकाई के एडीजी जितेन्द्र सिंह गंगवार ने बताया कि आम अपराध के मुकाबले साइबर क्राइम काफी तेजी से बढ़ रहा है. बीते साल बिहार में प्रत्येक दिन साइबर क्राईम से जुड़े मामले सामने आए, जो कि चिंता का विषय है.
0 Comments
Post a Comment