'लव जिहाद' के खिलाफ BJP MLA चलाएंगे 'लव क्रांति'अभियान
6 October 2018
सीमन्च
देहरादून
उत्तराखंड के लक्सर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक संजय गुप्ता ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि वह अपनी विधानसभा में जल्द ही 'लव क्रांति' अभियान शुरू करने जा रहे हैं। इस अभियान में वह उन 500 युवाओं को सपॉर्ट करेंगे, जो मुस्लिम लड़कियों से प्यार करते हैं और उनसे शादी करना चाहते हैं।
बीजेपी विधायक ने कहा कि उनका 'लव क्रांति' अभियान 'लव जिहाद' के खिलाफ होगा, जिसमें मुस्लिम युवक हिंदू लड़कियों से शादी करते हैं। उनके 'लव क्रांति' अभियान से 'लव जिहाद' को जवाब मिलेगा।
विधायक ने कहा कि उनके पास कई माता-पिता आए और उन्होंने शिकायत की है कि उनकी बेटियां लव जिहाद का शिकार हुई हैं।
ऐसी शिकायतें आने के बाद उन्होंने फैसला लिया कि वह अब 'लव क्रांति' करेंगे। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय के नेता लव जिहाद को सपॉर्ट करते हैं।
बीजेपी के विधायक पहले भी कई विवादित बयान दे चुके हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने अपनी ही पार्टी के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया था।
इस बारे में जब मुख्यमंत्री से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें बीजेपी विधायक के इस तरह के किसी अभियान की जानकारी नहीं है। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह इस बात को स्वीकार करते हैं कि नाम बदलकर और अपनी पहचान छिपाकर शादी करने के मामले तेजी से बढ़े हैं।
कांग्रेस ने की तीखी आलोचना
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि अब चुनाव आने वाले हैं इसलिए बीजेपी 'लव जिहाद' के नाम पर लोगों का अहम मुद्दों से ध्यान बंटाकर ध्रुवीकरण कर रही है। यह दुर्भाग्य की बात है कि मुख्यमंत्री खुद बीजेपी विधायक के इस आइडिया को सपॉर्ट कर रहे हैं। इस अभियान का लोगों को जमकर विरोध करना चाहिए।

0 Comments
Post a Comment