🚆 *_29 अक्टूबर को पटरी पर दौड़ेगी बिना इंजन वाली पहली भारतीय ट्रेन_*


*_Seemanchal_ khabar I Update_*

29 तारीख को इस दिन भारत की पहली बिना इंजन वाली ट्रेन को पटरियों पर दौड़ाया जाएगा. ताकि इसका सफल परीक्षण किया जा सके.

🤔ये ट्रेन सेल्फ-प्रोपल्सन मॉड्यूल से चलती है जिसकी वजह से इसे इंजन की कोई दरकार नहीं है. इसकी ख़ासियत ये है कि ये ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सफर कर सकती है. वहीं, इसमें जो एडवांस तकनीक लगी है उसकी वजह से ये बिना क्षण गवाए रफ्तार पकड़ सकती है.

👌16 कोचों वाली ये ट्रेन शताब्दी की तुलना में सफर के समय को 15% तक घटा सकती है. इस फुल एसी ट्रेन को भारत में ही महज़ 18 महीनों में तैयार किया गया है. इसे इस हिसाब से बनाया गया है कि लोगों को ड्राइवर के केबिन के भीतर का सबकुछ नज़र आए.

👍